फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2026 Exam Dates: एनटीए ने घोषित की जेईई मेन की परीक्षा तिथियां, पहला सत्र 21-30 जनवरी तक; देखें नोटिस

Sun, 19 Oct 2025 03:09 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main 2026 Exam Dates OUT: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने  जेईई मेन  2026 की परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। पहला सत्र 21 से 30 जनवरी 2026 के बीच आयोजित होगा।
विज्ञापन
JEE Main 2026 Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main 2026 Exam: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। यह परीक्षा जनवरी और अप्रैल दोनों सत्रों में आयोजित की जाएगी। एनटीए के अनुसार, सत्र 1 की परीक्षा 21 से 30 जनवरी 2026 के बीच होगी और इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया अक्तूबर, 2025 से ही आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर शुरू होगी।

विज्ञापन




 
कार्यक्रम तिथियां
सत्र 1 (जनवरी 2026)  
आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करना अक्तूबर 2025 से
परीक्षा तिथियां 21-30 जनवरी 2026
सत्र 2 (अप्रैल 2026)  
आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करना जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह से
परीक्षा तिथियां 1-10 अप्रैल 2026

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवारों के लिए सुविधा

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जेईई (मेन) 2026 में अधिक उम्मीदवारों को शामिल करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसके तहत परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा रही है ताकि उम्मीदवारों को ज्यादा दूर न जाना पड़े। साथ ही, दिव्यांग उम्मीदवारों की विशेष जरूरतों का भी ध्यान रखा जा रहा है, ताकि सभी आसानी से परीक्षा दे सकें।

आवेदन में आधार और नाम संबंधी देखें निर्देश

एनटीए, आधार प्रमाणीकरण के जरिए यूआईडीएआई से उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि, लिंग, फोटो और पता प्राप्त करेगा। आधार में कोई बदलाव कराने के लिए उम्मीदवार यूआईडीएआई के दिशानिर्देशों का पालन करें। लेकिन, पिता/माता/अभिभावक का नाम आदि आधार में दर्ज नहीं होते, इसलिए उम्मीदवारों को यह जानकारी ऑनलाइन आवेदन पत्र में अलग से भरनी होगी।

यदि किसी उम्मीदवार का नाम आधार कार्ड और 10वीं के शैक्षिक प्रमाण पत्र/मार्कशीट में मेल नहीं खाता है, तो आवेदन भरते समय इसे ठीक करने का विकल्प उपलब्ध रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें