किन जानकारियों में सुधार किया जा सकता है?
उम्मीदवार निम्नलिखित विवरण संशोधित कर सकते हैं:
- अपना नाम
- माता या पिता का नाम
- जन्म तिथि
- लिंग (Gender)
- श्रेणी एवं उप-श्रेणी (Category/Sub-category)
- कक्षा 10 और 12 की शैक्षणिक जानकारी
- परीक्षा का माध्यम (Language)
- पेपर चयन विकल्प
- पात्रता राज्य कोड (State Code of Eligibility)
अगर हस्ताक्षर गलत अपलोड हो गया है तो उसे भी सही किया जा सकता है।
इन विवरणों में बदलाव की अनुमति नहीं होगी
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- स्थायी एवं वर्तमान पता
- आपातकालीन संपर्क नंबर
- पहले से अपलोड की गई फोटो
हालांकि परीक्षा शहर बदलने का विकल्प दिया गया है, लेकिन परीक्षा केंद्र का अंतिम निर्धारण स्थायी या वर्तमान पते और सीट की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। विशेष रूप से ध्यान दें कि अंकों (Marks) और State Code of Eligibility से जुड़ी जानकारी में कुछ सीमित ही सुधार संभव होगा।
परीक्षा कब होगी?
जेईई मेन 2026 का आयोजन दो सत्रों (January और April 2026) में किया जाएगा। पहला सत्र 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026 (अस्थायी तिथियां) तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा कुल 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।