JEE Main 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने महाकुंभ मेला 2025 के मद्देनजर 28, 29 और 30 जनवरी को होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जेईई मेन परीक्षा केंद्र बदल दिया है। परीक्षण एजेंसी ने आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in. पर ऐसे सभी उम्मीदवारों के लिए नए प्रवेश पत्र जारी किए हैं।
अपडेट के अनुसार, इंस्टीट्यूट फॉर एडवांस्ड कंप्यूटर टेक्नोलॉजी, 21/03/44/03, छोटी देवकाली मंदिर के पीछे, तुलसी नगर अयोध्या, फैजाबाद, यूपी-224723 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अब जेईई मेन्स परीक्षा लिखने के लिए एसआरएस डिजिटल इंस्टीट्यूट एमआईजी-35 कौशलपुरी कॉलोनी फेज-2 अयोध्या जाना होगा।