फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2025 Answer Key: जेईई मेन सत्र-1 की उत्तर कुंजी को चुनौती देने का आखिरी मौका; तुरंत दर्ज कराएं आपत्ति

Wed, 05 Feb 2025 07:08 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NTA JEE Main 2025 Answer Key: जेईई मेन 2025 की उत्तर कुंजी के खिलाफ चुनौती देने का कल आखिरी मौका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत आपत्तियां दर्ज करवा सकते है।
विज्ञापन
JEE Mains 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NTA JEE Main 2025 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कल यानी 6 फरवरी को जेईई मेन 2025 की उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने की विंडो बंद कर देगा। जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं है, वो आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर 6 फरवरी (रात 11.50 बजे)  तक आपत्ति दर्ज कर सकते है। 
विज्ञापन


बता दें कि एजेंसी ने 4 फरवरी को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑब्जेक्शन विंडो को खोला था। जेईई मेन्स 2025 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। 

आपत्ति दर्ज करने के लिए इतना लगेगा शुल्क

जो उम्मीदवार अनंतिम उत्तर कुंजी से असंतुष्ट हैं, उन्हें प्रति प्रश्न 200 रुपये की गैर-वापसी योग्य आपत्ति शुल्क का भुगतान करके चुनौती देने की अनुमति दी जाएगी। एनटीए ने स्पष्ट किया, "बिना औचित्य/साक्ष्य के और निर्धारित लिंक के अलावा किसी अन्य माध्यम से दायर की गई चुनौतियों पर विचार नहीं किया जाएगा।"
 
विज्ञापन

JEE Main 2025 Exam: कब हुई थी जेईई मेन परीक्षा?  

जेईई मेन सेशन 1 के पेपर 1 (बीई/बीटेक) की परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक थी। वहीं, पेपर 2 (बीआर्क/बीप्लानिंग) की परीक्षा 30 जनवरी को दूसरी शिफ्ट में (दोपहर 3 से शाम 6:30 बजे तक) आयोजित की गई थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बताया कि जेईई मेन जनवरी 2025 की परीक्षा भारत के 284 शहरों और 15 देशों में आयोजित की गई। इस वर्ष के जनवरी सत्र में कुल 94.4% उपस्थिति दर्ज की गई।

JEE Main 2025 Result: कब जारी होगा रिजल्ट?

एनटीए की सूचना बुलेटिन के मुताबिक, जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा का रिजल्ट 12 फरवरी 2025 तक जारी किया जाएगा. हालांकि रिजल्ट जारी करने की इस तारीख में बदलाव भी किया जा सकता है।

JEE Main 2025 Answer Key: कैसे दर्ज करें आपत्ति?

उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करें:
  • सबसे पहले, जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in. पर जाएं। 
  • होमपेज पर "JEE Mains Answer Key" लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब उम्मीदवारों को अपनी आवेदन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद उपलब्ध उत्तर कुंजी को डाउनलोड करें।
  • अब आपको वेबसाइट पर "आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करें" या "Challenging Answer Key" नाम का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • आपत्ति दर्ज करने के लिए आपको प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति का कारण भरना होगा और इसे सही करने के लिए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना होगा। 
  • प्रत्येक आपत्ति के लिए एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी आपत्तियां और दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन को सबमिट करें।
  • सबमिट करने के बाद, आपको एक पुष्टि या रसीद मिलेगी जिसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें