नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने 15 फरवरी, 2023 को जेईई मेन 2023 के दूसरे चरण का पंजीकरण शुरू किया। एनटीए ने आवेदन प्रक्रिया शुरू होने में हुई देरी के कारण अप्रैल सत्र के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी आगे बढ़ा कर 12 मार्च 2023 तक कर दिया है।
जेईई मेन 2023 परीक्षा तिथि
जेईई मेन 2023 सत्र 2 06, 07, 08, 09, 10, 11 और 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। जेईई मेन 2023 सत्र 2 आवेदन प्रक्रिया में जेईई मेन पंजीकरण, आवेदन पत्र भरना, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क का भुगतान शामिल है। उम्मीदवार 12 मार्च की रात 11:50 बजे तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं।