JEE Main 2023 : जेईई मेन में दो पेपर होंगे
मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) में दो पेपर शामिल होते हैं। पेपर 1 (बीई/बीटेक) है। एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थान (सीएफटीआई), वित्तपोषित/ मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम (बीई/बीटेक) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। वहीं, पेपर 2 बी आर्क और बी प्लानिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। इसके अलावा जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड के लिए पात्रता परीक्षा भी है, जो कि आईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं में होगी
जेईई मेन- 2023 की परीक्षा को 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: NEET UG CUET UG 2023: जेईई मेन के बाद नीट यूजी, सीयूईटी यूजी की तारीखों का एलान, एनटीए का परीक्षा कैलेंडर जारी
फिलहाल पहले सत्र के लिए कर पाएंगे आवेदन
जेईई मेन-2023 के पहले सत्र में, केवल सत्र 1 दिखाई देगा और उम्मीदवार इसका विकल्प चुन सकते हैं। अगले सत्र में, सत्र 2 दिखाई देगा, और उम्मीदवार उस सत्र का विकल्प चुन सकते हैं। सूचना में उपलब्ध विवरण के अनुसार सत्र 2 के लिए आवेदन विंडो फिर से खोली जाएगी। इस संदर्भ में बुलेटिन और एक सार्वजनिक सूचना के माध्यम से अलग से अधिसूचित भी किया जाएगा।
जेईई मेन के लिए बोर्ड परीक्षा पात्रता में रियायत नहीं
जेईई-मेन द्वारा एनआईटी, ट्रिपल आईटी, जीएफटीआई में प्रवेश के लिए इस वर्ष बोर्ड पात्रता में रियायत नहीं दी गई है। इस वर्ष भी 12वीं पास विद्यार्थियों को एनआईटी, ट्रिपल आईटी में जेईई-मेन की रैंक के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा, इसके साथ ही कक्षा 12वीं में 75 फीसदी अंकों की अनिवार्यता की गई है, जिससे विद्यार्थियों को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि बोर्ड पात्रता में रियायत गत तीन वर्षों से कोरोना के चलते दी जा रही थी।