फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2023 Exam Date: जेईई मेन परीक्षा तारीखों का एलान, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Fri, 16 Dec 2022 09:20 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NTA Examination Calendar JEE Main 2023: जेईई मेन 2023 की परीक्षा तारीखों का एलान हो चुका है।  
 
विज्ञापन
JEE Main 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main 2023 Exam Date:  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 15 दिसंबर को जेईई मेन 2023 परीक्षा तारीखों की घोषणा कर दी है।  जेईई मेन 2023 पंजीकरण 15 दिसंबर २०२२ से शुरू हो चुका है। जेईई मेन 2023 परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार जेईई मेन्स आवेदन पत्र 2023 को 12 जनवरी तक भर सकते हैं।

 

विज्ञापन

JEE Main 2023  परीक्षा तिथियां

जेईई मेंस की परीक्षा दो सेशन में होनी है। जनवरी सत्र की परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। जबकि अप्रैल सत्र की परीक्षा 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी। पेपर कुल 300 अंकों का होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।

JEE Main 2023 परीक्षा पैटर्न

जेईई मेन्स 2023 (बीई/बीटेक) का पेपर I केवल कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित किया जाएगा। पेपर II में ड्राइंग टेस्ट केवल ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा, जबकि पेपर II के अन्य सेक्शन जैसे गणित, एप्टीट्यूड टेस्ट और प्लानिंग आधारित प्रश्न केवल ऑनलाइन मोड में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

JEE Main 2023  ऐसे करें आवेदन

  • जेईई मेन्स की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर लॉग इन करें।
  • वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर करें।
  • अपने जनरेट किए गए क्रेडेंशियल्स के माध्यम से साइन इन करें।
  • आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें और निर्धारित प्रारूप में सभी दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन मोड में आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी विवरण जमा करें।
  •  भरे गए आवेदन की एक प्रति प्रिंट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें