संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (JEE Main) सत्र 2 की परीक्षा चल रही है। 11 अप्रैल की परीक्षा के लिए JEE हॉल टिकट जारी कर दिया गया है। 11 अप्रैल को जेईई मेन सत्र 2 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन 2023 के एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों के लिए निर्देश और एक स्व-घोषणा ( Self-Declaration Undertaking) उपक्रम भी शामिल है।
जेईई मेन 2023 परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे के बीच आयोजित की जाएगी। बता दें कि छह अप्रैल से शुरू हुई JEE Mains 2023 15 अप्रैल तक चलेगी.