फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2022 Result: NIT-IIIT के लिए क्या होगा पर्सेंटाइल? जेईई एक्सपर्ट से जानें स्काेर के मायने

Mon, 08 Aug 2022 11:43 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main 2022 Result Percentile Required for NIT IIIT: अब उम्मीदवारों के सामने दाखिला लेने को लेकर कई ऑप्शन हैं। चाहे तो वे जेईई एडवांस भी दे सकते हैं, लेकिन जो नहीं देना चाहते वे एनआईटी (NIT) और आईआईआईटी यानी ट्रिपल आईटी (IIIT) आदि शीर्ष संस्थानों में दाखिले के लिए आगे बढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन
JEE Main 2022 Result Percentile Required for NIT IIIT - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main 2022 Result: जेईई मेन के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। अब उम्मीदवारों के सामने दाखिला लेने को लेकर कई ऑप्शन हैं। चाहे तो वे आईआईटी में प्रवेश के लिए JEE ADVANCED में आवेदन कर सकते हैं, लेकिन जो नहीं देना चाहते वे एनआईटी (NIT) और आईआईआईटी यानी ट्रिपल आईटी (IIIT) आदि शीर्ष संस्थानों में दाखिले के लिए आगे बढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन

अगर आईआईटी में ही दाखिला लेना चाहते हैं तो जी जान से जेईई एडवांस की तैयारी में जुट जाएं। यह ध्यान रखें कि जेईई के पहले चरण में अगर आपका स्कोर कम रहा है तो दूसरे चरण में स्कोर सुधारने के लिए एक प्रयास अवश्य करें। हालांकि, राज्य विश्वविद्यालयों के इंजीनियरिंग कॉलेज में तो आसानी से एडमिशन मिल जाएगा। लेकिन टॉप कॉलेज और सरकारी कॉलेज में सीट की उपलब्धता आपके एनटीए जेईई स्कोर पर ही निर्भर करेगी। 
 

इस मामले में अमर उजाला से बातचीत में इंजीनियरिंग करिअर काउंसलर अमित आहूजा ने बताया कि जेईई-मेन जून के परिणामों में एनटीए स्कोर सात डेसीमल पर्सेंटाइल के रूप में जारी किए गए हैं। इसे लेकर विद्यार्थियों में अपने-अपने पर्सेंटाइल स्कोर के आधार मिलने वाले कॉलेज - एनआईटी, ट्रिपल आईटी एवं जीएफटीआई को लेकर उत्सुकता स्पष्ट दिखाई दे रही है। विद्यार्थियों को मिलने वाली कॉलेज की संभावनाएं कैटेगिरी अनुसार सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी-एसटी के अनुसार बदल सकती हैं। 

यह भी पढ़ें : JEE Main Advance 2022: जेईई एडवांस के लिए शुरू हुए आवेदन, कट ऑफ पर जानें एक्सपर्ट व्यू

JEE Main Result: किस स्कोर पर क्या मिलेगा? 

99 पर्सेंटाइल से अधिक स्कोर

जिन उम्मीदवारों के 99 पर्सेंटाइल से अधिक है उन्हें शीर्ष एनआईटी त्रिची (तिरुचिरापल्ली), एनआईटी वारंगल, एनआईटी सुरथकल, एनआईटी इलाहाबाद, एनआईटी राउरकेला, एनआईटी कालीकट, एनआईटी जयपुर, एनआईटी कुरूक्षेत्र और ट्रिपल आईटी इलाहाबाद में कोर ब्रांचेज मिलने की संभावनाएं हैं।
 

99 से 98 पर्सेंटाइल स्कोर  

वहीं, जिन उम्मीदवारों का स्कोर 99 से 98 पर्सेंटाइल है तो उन्हें टॉप 10 एनआईटी में कोर ब्रांच के अतिरिक्त अन्य ब्रांच के साथ-साथ टॉप 20 एनआईटी एवं ट्रिपल आईटी जैसे जबलपुर, ग्वालियर, गुवाहाटी, कोटा, लखनऊ में कोर ब्रांच मिलने की संभावनाएं बन सकती है। इन एनआईटी में भोपाल, सूरत, नागपुर, जालंधर, दिल्ली, हमीरपुर, दुर्गापुर आदि शामिल हैं। 
 
 

98 से 96 पर्सेंटाइल स्कोर 

जबकि 98 से 96 पर्सेंटाइल स्कोर वाले होने पर टॉप 20 एनआईटी की कोर ब्रांचों के अतिरिक्त अन्य ब्रांच एवं शेष एनआईटी जिसमें नॉर्थ ईस्ट के एनआईटी के साथ-साथ पटना, रायपुर, अगरतला, श्रीनगर, सिल्चर, उत्तराखंड एनआईटी एवं बिट्स मेसरा, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़, जेएनयू, हैदराबाद यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। साथ ही विद्यार्थियों को नए ट्रिपल आईटी वडोदरा, पुणे, सोनीपत, सूरत, नागपुर, भोपाल, त्रिची (तिरुचिरापल्ली), रायचूर, कांचीपुरम, रांची, धारवाड़, अगरतला, कल्याणी की कोर ब्रांचेंज मिलने की संभावना रहेगी। 
 
विज्ञापन

96 से 94 पर्सेंटाइल स्कोर

हालांकि, 96 से 94 पर्सेंटाइल स्कोर होने पर टॉप 25 से 31 एनआईटी की कोर ब्रांचों के अतिरिक्त अन्य ब्रांच एवं जीएफटीआई संस्थानों में प्रवेश मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें