नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा के चौथे और आखिरी सत्र के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चौथे चरण की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी जेईई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in है। अभ्यर्थी 12 जुलाई रात 11:50 तक आवेदन कर सकते हैं।
27 जुलाई से लेकर 2 अगस्त तक चौथे सत्र की परीक्षा
जेईई चौथे सत्र की परीक्षा 27 जुलाई से 2 अगस्त तक होगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन पत्र नियत समय में उपलब्ध होंगे। इन तीन दिनों के दौरान जिन्होंने पहले अप्रैल या मई सत्र के लिए आवेदन किया है, वे अपने आवेदन पत्र को संपादित कर सकते हैं। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के चलते इस बार परीक्षा शहरों की संख्या बढ़ाई गई है। यह परीक्षा अब 232 से बढ़कर 334 शहरों में आयोजित की जाएगी। हर पाली में परीक्षा केंद्रों की संख्या भी 660 से बढ़ाकर 828 की जाएगी।
इसे भी पढ़ें-केईएएम 2021: केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल परीक्षा स्थगित, जानिए क्या है वजह?
ऐसे करें जेईई मेन के लिए आवेदन
-सबसे पहले जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
-यहां होम पेज पर ही आपको रजिस्ट्रेशन लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक के बाद आप रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
-रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें।
-अपनी जानकारी सबमिट करने के बाद फोटो और साइन अपलोड करें।
-इसके बाद एप्लीकेशन फीस भरें और फॉर्म जमा कर दें।
-आखिर में अपना एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और प्रिंट ले लें।
इसे भी पढ़ें-बीएड परीक्षा: फिर आगे बढ़ाई गई तारीख, 30 जुलाई को दो पालियों में होगी परीक्षा
इस बार जेईई मेन परीक्षा के दौरान कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। छात्र फेस्क मास्क पहनकर परीक्षा देंगे।