फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE MAIN 2020: आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया आज से होगी शुरू, जानें पूरी जानकारी

Mon, 14 Oct 2019 11:00 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेईई मेन 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन (JEE Main 2020) की जनवरी परीक्षा के लिए आवेदन 10 अक्तूबर 2019 को समाप्त हो गए थे। इसके लिए आवेदन 3 सितंबर से शुरू हुए थे। आज से उम्मीदवार आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। बता दें उसके लिए उम्मीदवार को जेईई मेन्स की आधिकारिक वेबसाइट यानी jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से माध्यम से भी आवेदन में सुधार कर सकेंगे। 
विज्ञापन


एनटीए द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, अभ्यर्थी 6 दिसंबर 2019 से इस परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। जबकि परीक्षा का आयोजन देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 6 जनवरी 2020 से लेकर 11 जनवरी 2020 तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा खत्म होने के 20 दिन बाद उनका परिणाम भी मिल जाएगा।
विज्ञापन


JEE Main 2020: इन चरणों का पालन करके आवेदन पत्र में सुधार करें...

चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद आवेदन सुधार से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: जरूरी विवरण दर्ज करें।
चरण 4: आवेदन पत्र में आवश्यक बदलाव करें।
चरण 5: शुल्क का भुगतान करें।
चरण 6: आवेदन पत्र को सत्यापित और जमा करें।
चरण 7: प्रिंटआउट लें या भविष्य के लिए आवेदन पत्र की सॉफ्टकॉपी डाउनलोड करें।

ये भी पढ़ें : UKSSSC: पहाड़ों पर करें सरकारी नौकरी, सैलरी मिलेगी लगभग 70 हजार
विज्ञापन


आवेदन पत्र में सुधार के लिए यहा क्लिक करें...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें