JEE Main 2020: जेईई मेन परीक्षा पैटर्न में अनेक बदलाव हुए हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि ये बदलाव अभी लागू नहीं हुए है। जी हां इन बदलावों को जनवरी में फॉलो किया जाएगा। अब छात्रों को थोड़ा और सतर्क होने की जरूरत है। चूंकि परीक्षा पैटर्न में बदलाव आया है इसलिए तैयारी में भी थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।
क्या हुए हैं बदलाव-
जैसा की आप जानते हैं कि उम्मीदवार से पहले 30-30 मल्टीपल च्वॉइस क्वॉचंस पूछे जाते थे। पर इसमें अब बदलाव हुआ है। जहां पहले फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ्स के कुल 90 प्रश्नों को पूछा जाता था वहीं अब कुल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। कहने का मतलब ये है कि गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री- हरेक विषय में 20 मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चंस और 5 न्यूमेरिक वैल्यू से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। जेईई मेन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है। कैंडिडेट 30 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। जबकि ऑनलाइन फीस 1 अक्तूबर तक सबमिट कर सकते हैं। पेपर कंप्यूटर बेस्ड मोड में ही होगा।
बता दें आवेदन शुरु हो गए हैं-
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेंस जनवरी 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 2 सितंबर से ही आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था लेकिन इसे एक दिन टाल दिया गया।
एनटीए ने नोटिफिकेशन जारी कर इसकी सूचना दी है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, जेईई (मेंस) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 3 से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगी। इच्छुक छात्र-छात्राएं वेबसाइट
jeemain.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कुछ कोर्सेस के लिए बंद होने वाली है स्कॉलरशिप, सरकार कर रही है विचार
आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।