फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2020: जल्द जारी हो सकती है 'आंसर की', जानिए कैसे करना है चेक

Mon, 07 Sep 2020 05:54 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

JEE Main 2020 answer key: जेईई मेन परीक्षा की 'आंसर की' जल्द ही जारी हो सकती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन परीक्षा की 'आंसर की' जारी कर सकती है। जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट 11 सितंबर को जारी हो सकता है। ऐसे में अगर 11 सितंबर को जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट आएगा, तो इससे पहले किसी भी वक्त 'आंसर की' जारी हो सकती है। 

विज्ञापन


हालांकि, अभी एनटीए ने 'आंसर की' को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। जब भी एनटीए आंसर की जारी करेगी विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल जेईई मेन परीक्षा एक सितंबर से लेकर छह सितंबर के बीच आयोजित हुई थी।

जानिए कैसे करनी है जेईई मेन परीक्षा की 'आंसर की' डाउनलोड?
-सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in है।
-यहां आपको होम पेज पर 'जेईई मेन आंसर' की का लिंक मिलेगा।
-इस लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना जानकारी भरनी होगी।
-जैसे ही आप अपना सारा विवरण डालेंगे आपकी 'आंसर की' खुल जाएगा।
-यहां ध्यान देना है कि 'आंसर की' जारी होने के बाद ही आप इसे देख सकते हैं।

गौरतलब है कि जेईई मेन के बाद अब जेईई एडवांस की परीक्षा होनी है। जेईई एडवांस की परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 23 सितंबर को होनी थी, लेकिन इसे स्थगित करके 27 सितंबर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें