नेशनल टेस्टिंग एजेंसी या एनटीए ने 17 अगस्त, 2020 को जेईई मेन परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। छात्र अब अपने जेईई मेन 2020 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in है। छात्रों को जेईई मेन 2020 प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए जेईई मेन 2020 परीक्षा की आवेदन संख्या को दर्ज करना होगा।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने जेईई मेन 2020 और NEET 2020 को स्थगित करने की याचिका खारिज कर दी है।, NTA ने बिना किसी और देरी के जेईई मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
जेईई मेन एडमिट कार्ड 2020: डाउनलोड कैसे करें
जेईई मेन 2020 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन करें:
चरण 1 सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 उसके बाद अपनी जरूरी जानकारी जैसे- आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 3 सबमिट करें और डाउनलोड करें।
चरण 4 जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, बताई गई जानकारी जैसे- जन्म तिथि, फोटो इत्यादि की जांच करें।
- बता दें कि इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (जेईई) और मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) सितंबर में अपने निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक होगी।
- 17 अगस्त , 2020 को सुप्रीम कोर्ट ने नीट और जेईई मेन परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है।
- जेईई परीक्षा का आयोजन 1 सितंबर से 6 सितंबर तक तथा नीट परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को किया जाएगा।