फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main: अब इन भाषाओं में भी होगी परीक्षा, लेकिन पूरी नहीं हुई ममता बनर्जी की मांग

Wed, 20 Nov 2019 11:08 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन (Joint Entrance Examination - JEE Main) को सभी क्षेत्रीय भाषाओं में कराए जाने को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। इसकी शुरुआत तब हुई जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिंदी और अंग्रेजी के अलावा केवल गुजराती में जेईई मेन कराए जाने पर आपत्ति जताई। ममता ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया था कि केवल गुजराती ही क्यों, दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा क्यों नहीं? साथ ही मांग रखी थी कि बांग्ला भाषा में भी जेईई मेन का आयोजन किया जाए।

विज्ञापन


इसके बाद ममता बनर्जी, जेईई मेन कराने वाली संस्था राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) के बीच सवाल जवाब का सिलसिला चला। अब केंद्र सरकार ने जेईई मेन को दो अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में कराने का फैसला किया है। लेकिन ममता बनर्जी के हाथ अब भी निराशा ही लगी है। क्योंकी बांग्ला में परीक्षा कराए जाने की उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी है। केंद्र ने मराठी और तेलुगु को जेईई मेन में भाषा विकल्प में शामिल किया है।

ये भी पढ़ें : देश के टॉप 10 केंद्रीय विवि में कितनी है हॉस्टल फीस, JNU से ज्यादा या कम

किस आधार पर चुनी गईं ये दो भाषाएं

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मानव संसाधन विकास विभाग के सचिव आर सुब्रमन्यम ने कहा कि 'कई भाषाओं में जेईई मेन कराने में कुछ तकनीकी बाध्यताएं आ सकती हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा होने के कारण बाध्यताएं थोड़ी ज्यादा होंगी, जिन्हें पहले दूर करने की जरूरत है। हालांकि हम कई भाषाओं में परीक्षा कराने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। लेकिन इस प्रक्रिया में समय लगेगा। एनटीए को सभी क्षेत्रीय भाषाओं के लिए अलग सॉफ्टवेयर विकसित करने होंगे।'

ये भी पढ़ें : 28 साल पहले आजाद हुआ था ये देश, यहां प्रति व्यक्ति आय 6.39 लाख, बच्चों को 15 साल मुफ्त शिक्षा

मराठी और तेलुगु को पहले जोड़ने के संबंध में सचिव कार्यालय ने कहा कि इसका फैसला अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर किया गया है। पिछले पांच सालों में जिस जगह से आवेदक सबसे ज्यादा रहे हैं, वहीं की क्षेत्रीय भाषाओं को पहले शामिल किया गया है।

अप्रैल 2019 जेईई मेन में महाराष्ट्र से 1.1 लाख, जबकि आंध्रप्रदेश व तेलंगाना से करीब 1.60 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। जबकि पश्चिम बंगाल से इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों की संख्या करीब 20 हजार ही थी।

हालांकि 2020 जनवरी का जेईई मेन हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती में ही आयोजित होगा। इसमें कोई बदलाव नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें