JEE MAIN 2018 की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र सीबीएसई ने जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी CBSE JEE मेन के वेबसाइट
https://jeemain.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
सबसे पहले होम पेज पर डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड, सिक्योरिटी पिन भरकर सबमिट करें।
आपका प्रवेश पत्र आपको सामने होगा
आपको बता दें कि पहली मेन ऑफलाइन परीक्षा 8 अप्रैल को आयोजित कराई जाएगी। वहीं ऑनलाइन परीक्षा 15 और 16 अप्रैल को होगी। IIT, NIT और ट्रिपल आईटी में बैठने के लिए 12वीं बोर्ड की परीक्षा में आपके कम से कम 75 फीसदी अंक होने चाहिए। या फिर बोर्ड्स के टॉप 20 में शामिल होना चाहिए।