आरके शिशिर बने टॉपर
जेईई एडवांस/JEE Advanced Result की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार इस परीक्षा को आरके शिशिर ने टॉप किया है।
रैंक 1: आरके शिशिर
रैंक 2: पोलु लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी
रैंक 3: थॉमस बीजू चिरामवेलि
राक 4: वांगपल्ली साई सिद्धार्थ
रैंक 5: मयंक मोटवानी
रैंक 6: पोलीसेटी कार्तिकेय
रैंक 7: प्रतीक साहू
रैंक 8: धीरज कुरुकुंद
रैंक 9: महित गढ़ीवाला
रैंक 10: वेत्चा ज्ञान महेश
कब हुई थी परीक्षा?
IIT Bombay की ओर से JEE Advanced 2022 परीक्षा का आयोजन बीते 28 अगस्त, 2022 को किया गया था। परीक्षा देशभर में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पेपर-1 का आयोजन सुबह 09 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक किया गया था। वहीं, पेपर-2 का आयोजन दोपहर 02.30 बजे से लेकर शाम 05.30 बजे तक हुआ था। बता दें कि जेईई मेन परीक्षा में 2.5 लाख रैंक तक के छात्रों को जेईई एडवांस में शामिल होने का मौका मिलता है।
JEE Advanced 2022 Result: कैसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड
- जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- यहां होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस्ड 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी यानी प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें।