फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced Result 2019 Live Updates: परिणाम घोषित, कार्तिकेय गुप्ता बने टॉपर

Fri, 14 Jun 2019 12:54 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

  • करीब 1.61 लाख अभ्यर्थियों को है जेईई एडवांस्ड के परिणाम का इंतजार
  • आईआईटी रूड़की जारी करेगा नतीजे
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:05 PM, 14-Jun-2019

आईआईटी रूड़की ने परिणाम देखने में हो रही परेशानी को लेकर माफी मांगी है। इस संबंध में जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है। कहा है कि परिणाम देखने में हो रही परेशानी के लिए हमें खेद है।

12:53 PM, 14-Jun-2019

जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी होने के बाद आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। अभ्यर्थी इसके लिए 15 जून 2019 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी हैदराबाद और आईआईटी रूड़की में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

12:52 PM, 14-Jun-2019

रिजल्ट के बाद आईआईटी रूड़की ने जेईई एडवांस्ड 2019 की फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है। अभ्यर्थी पेपर-1 और पेपर-2 की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन
12:30 PM, 14-Jun-2019

ये हैं कैटेगरी टॉपर्स
 

कैटेगरी नाम रैंक शहर
जेनरल कार्तिकेय गुप्ता 01 बल्लारपुर
जेनरल हिमांशु गौरव सिंह 02 इलाहाबाद
जेनरल अर्चित बूबना 03 नई दिल्ली
जेनरल-ईडब्ल्यूएस चंद्रशेखर एसएस हेथहाव्या 01 माधापुर
ओबीसी एनसीएल हिमांशु गौरव सिंह 01 इलाहाबाद
एससी संबित बेहरा 01 भुवनेश्वर
एसटी पीयूष राज 01 जयपुर
जनरल-पीडब्ल्यूडी सुमित जैन 01 सतना
जेनरल-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी दसारी राजेश 01 गांधीनगर
ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी वेदांत दीपक 01 नागपुर
एससी-पीडब्ल्यूडी आर्यन कुमार 01 कानपुर
एसटी-पीडब्ल्यूडी धनंजय सपावत 01 कोटा

12:11 PM, 14-Jun-2019

ये हैं जोनल टॉपर्स
     
जोन   टॉपर    रैंक
आईआईटी बॉम्बे  गुप्ता कार्तिकेय चंद्रेश  01
आईआईटी दिल्ली हिमांशु गौरव सिंह  02
आईआईटी गुवाहाटी    प्रदीप्ता पराग बोरा  28
आईआईटी कानपुर ध्रुव अरोड़ा 24
आईआईटी खड़गपुर   गुडीपति अनिकेत 29
आईआईटी हैदराबाद   गिल्लेल्ला आकाश रेड्डी 04
आईआईटी रूड़की जयेश सिंगला 17

विज्ञापन
12:10 PM, 14-Jun-2019

इस बार जेईई एडवांस्ड पेपर-1 और पेपर-2 दोनों मिलाकर कुल 1,61,319 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 38,705 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इनमें से 5356 छात्राएं हैं।

12:09 PM, 14-Jun-2019

कार्तिकेय गुप्ता महाराष्ट्र के बल्लारपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने 372 में से 346 अंक हासिल किए हैं। 

वहीं छात्राओं में तेलंगाना की शबनम सहाय ने टॉप किया है। 372 में से 308 अंक पाकर शबनम ने जनरल मेरिट लिस्ट में 10वीं रैंक हासिल की है।
 

11:41 AM, 14-Jun-2019

हेवी लोड के कारण वेबसाइट नहीं खुला पाने को लेकर आईआईटी रूड़की अधिकारी, अभ्यर्थी और अभिभावक सभी परेशान हैं। इस बीच आईआईटी ने जेईई एडवांस्ड की वेबसाइट पर नई लिंक अपडेट की है। यह लिंक है (http://35.244.19.194/)। लेकिन इससे भी परिणाम देखने में सफलता नहीं मिल पा रही है।

11:30 AM, 14-Jun-2019

जेईई एडवांस्ड में टॉपर बने कार्तिकेय गुप्ता को ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन में 18वीं रैंक मिली थी।

बता दें कि जेईई एडवांस्ड क्वालिफाई करने के लिए न्यूनतम 35 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। हालांकि सिर्फ एडवांस्ड क्वालिफाई करने का मतलब यह नहीं कि आपको आईआईटी में दाखिला मिल ही जाएगा।

11:08 AM, 14-Jun-2019

ज्यादा लोड के कारण जेईई एडवांस्ड के रिजल्ट का पेज खुल नहीं रहा है। नतीजे सुबह 10.15 बजे जारी हो चुके हैं। लेकिन एक घंटे बाद भी अभ्यर्थी अपना परिणाम नहीं देख पा रहे हैं। जेईई एडवांस्ड की वेबसाइट पर सूचना दी गई है कि अभ्यर्थी दिन के 11.30 बजे के बाद रिजल्ट पेज ओपन करें।

10:27 AM, 14-Jun-2019

जेईई एडवांस्ड 2019 में कार्तिकेय गुप्ता ने देशभर में टॉप किया है।

बता दें कि इस बार जेईई एडवांस्ड का आयोजन 27 मई 2019 को दो पालियों में किया गया था। आईआईटीज ने ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड 2019 के मार्गदर्शन में परीक्षा आयोजित की थी। करीब 1.61 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जबकि देश के विभिन्न आईआईटीज में सीटों की संख्या करीब 11279 है।

10:19 AM, 14-Jun-2019

जेईई एडवांस्ड के परिणाम की घोषणा कर दी गई है। आईआईटी रूड़की ने जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी सूचना दे दी है। साथ ही लिंक भी जारी किया है। हालांकि लिंक क्लिक करने पर अभी पेज खुल नहीं रहा है। अभ्यर्थी परिणाम देखने के लिए कैंडिडेट पोर्टल या जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

09:53 AM, 14-Jun-2019

अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पोर्टल के अलावा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर टेक्स्ट मैसेज के जरिये भी परिणाम बताए जाएंगे। हालांकि किसी भी अभ्यर्थी को अलग से पोस्ट द्वारा कोई रैंक-कार्ड नहीं भेजा जाएगा।

09:19 AM, 14-Jun-2019

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे अपना परिणाम
- परिणाम जारी होने के बाद जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर आपको रिजल्ट की लिंक मिलेगी।
- यहां क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा। इस पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपका परिणाम आपके सामने होगा।
- इसे डाउनलोड कर एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

08:51 AM, 14-Jun-2019

JEE Advanced Result 2019 Live Updates: परिणाम घोषित, कार्तिकेय गुप्ता बने टॉपर

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) एडवांस्ड 2019 के परिणाम आज, 14 जून 2019 को जारी होने वाले हैं। इस बार जेईई एडवांस्ड आयोजित करने वाला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रूड़की नतीजे जारी करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणाम की घोषणा सुबह 10 बजे के बाद हो सकती है। आईआईटी रूड़की द्वारा जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे (एग्जाम स्कोर, ऑल इंडिया रैंक) जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें