फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced Admit Card: जेईई एडवांस्ड का एडमिट कार्ड आज नहीं, अब इस दिन होगा जारी; देखें तारीख और समय

Sun, 11 May 2025 12:10 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Advanced Admit Card 2025: जेईई एडवांस्ड 2025 के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को एक दिन और इंतजार करना होगा। आईआईटी कानपुर ने हॉल टिकट जारी करने की तिथि को स्थगित कर दिया है। 
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Advanced Admit Card 2025: जेईई एडवांस्ड 2025 के एडमिट कार्ड की रिलीज तिथि में बदलाव किया गया है। इस साल परीक्षा का आयोजन कर रहे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि अब उम्मीदवार 11 मई की बजाय 12 मई, 2025 से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और JEE एडवांस रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।  

विज्ञापन


परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित सूचना के अनुसार, एडमिट कार्ड 12 मई को सुबह 10 बजे से डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। आईआईटी कानपुर की ओर से यह बदलाव किस कारण किया गया, इसकी स्पष्ट वजह नहीं बताई गई है।

एडमिट कार्ड पर ये विवरण होंगे शामिल

एडमिट कार्ड में दिए जाने वाले विवरण की बात करें तो इसमें अभ्यर्थी का पूरा नाम, रोल नंबर, JEE मेन आवेदन संख्या, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, जन्मतिथि, पत्राचार पता, श्रेणी, और परीक्षा केंद्र का नाम व पता शामिल होता है। यह सभी जानकारियां उम्मीदवार की पहचान और परीक्षा से जुड़ी व्यवस्था के लिए जरूरी होती हैं। किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तुरंत परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए।

परीक्षा केंद्र में क्या ले जाना है और क्या नहीं? 

जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को कुछ वस्तुओं को साथ ले जाने की अनुमति है, जबकि कई चीजें सख्त रूप से प्रतिबंधित हैं। परीक्षा केंद्र में उम्मीदवार केवल प्रवेश पत्र, एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, स्कूल/कॉलेज आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) और पेंसिल ही साथ ले जा सकते हैं। इसके अलावा किसी भी अतिरिक्त वस्तु को अनुमति नहीं दी जाएगी।

वहीं, स्मार्ट या डिजिटल घड़ियां, पेजर, मोबाइल फोन, लॉग टेबल, ब्लूटूथ डिवाइस, पाउच, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, पर्स और हैंडबैग जैसी वस्तुएं पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। इन वस्तुओं को परीक्षा केंद्र में लाना न सिर्फ नियमों के विरुद्ध है, बल्कि इससे आपकी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति भी रद्द हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें