फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced admit card 2020: जेईई एडवांस का प्रवेश पत्र जारी, 5 आसान चरणों में ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 21 Sep 2020 01:06 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

JEE Advanced admit card 2020: आईआईटी दिल्ली ने जेईई एडवांस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 27 सितंबर को जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन होना है। 

विज्ञापन


जेईई एडवांस परीक्षा का रिजल्ट 5 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। इसके बाद छह अक्टूबर से सीटों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि कोरोना महामारी की वजह से इस साल जेईई एडवांस की परीक्षा में खासा देरी हुई है। जेईई मेन परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी ही जेईई एडवांस परीक्षा में बैठते हैं। यह प्रवेश परीक्षा इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए होती है। जेईई एडवांस्ड 2020 परीक्षा के लिए योग्य छात्रों में से सिर्फ 64 फीसदी ने ही रजिस्ट्रेशन करवाया है। गौरतलब है कि जेईई मेन परीक्षा के टॉप 2.45 लाख अभ्यर्थी जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बैठने के लिए योग्य होते हैं। लेकिन इस साल सिर्फ 1.60 लाख छात्रों ने ही जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-NLAT 2020: सुप्रीम कोर्ट ने एनएलएसआईयू की अलग प्रवेश परीक्षा को किया रद्द
विज्ञापन



ऐसे डाउनलोड करें जेईई एडवांस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र
-सबसे पहले जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही जेईई एडवांस परीक्षा के प्रवेश पत्र का लिंक मिेलगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आप एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें