JOSAA Counselling 1st Mock Seat Allotment 18 सितंबर को
वहीं, जोसा काउंसलिंग का प्रथम मॉक सीट अलॉकेशन 18 सितंबर, रविवार को सुबह 11.30 बजे जारी किया जाएगा। इसमें 17 सितंबर शाम आठ बजे तक जो विद्यार्थी अपनी कॉलेज च्वॉइस भरेंगे, उनके आधार पर यह प्रथम मॉक सीट आवंटन जारी किया जाएगा। विद्यार्थी इन मॉक सीट आवंटन से अपनी कॉलेज ब्रांच मिलने का अनुमान लगा सकते है और उसके अनुरूप ही अपनी भरी हुई कॉलेज ब्रांच प्राथमिकता सूचि में बदलाव भी कर सकते हैं।
JOSAA Counselling 1st Allotment सीट आवंटन 23 सितंबर को
हालांकि, देश के 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपल आईटी, 33 जीएफटीआई की 54,477 सीटों के लिए जोसा द्वारा आयोजित ज्वॉइंट काउंसलिंग जारी है। विद्यार्थी 21 सितंबर पांच बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व कॉलेज ब्रांचेंज की च्वॉइस भर सकते हैं। इस वर्ष विद्यार्थियों को आईआईटी, एनआईटी व ट्रिपल आईटी मिलाकर 112 कॉलेजों की 763 कॉलेज ब्रांच की च्वॉइस को भरने का विकल्प मिला है। प्रथम राउंड का आधिकारिक सीट आवंटन 23 सितंबर को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। यह काउंसलिंग प्रक्रिया 16 अक्तूबर तक छह चरणों में संपन्न होगी।
IIT, NIT Admission: च्वॉइस फिलिंग में इन बातों का रखें ध्यान
जोसा काउंसलिंग में विद्यार्थियों को च्वॉइस फिलिंग का अवसर एक बार ही दिया गया है, अतः विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा कॉलेजों के विकल्प को अपनी प्राथमिकता के घटते क्रम में भरें। विद्यार्थी गत वर्षों की कॉलेजों की ओपनिंग एवं क्लोजिंग रैंकों को देखते हुए कॉलेजों को चुनने के ट्रेंड का अनुमान लगा सकते हैं। विद्यार्थी अपनी रैंक के अनुसार गत वर्षों की क्लोजिंग रैंक से नीचे की रैंक वाले कॉलेज ब्रांच को भी अपनी रुचि अनुसार कॉलेज प्राथमिकता सूची के क्रम में शामिल करें। जोसा काउंसलिंग में कॉलेजों को भरने से पूर्व अपनी प्राथमिकता के कॉलेजों की सूची कागज पर बनाकर उसका आकलन कर ही ऑनलाइन भरें, ताकि गलती होने की संभावना न रहे। विद्यार्थी कॉलेज च्वॉइस लॉक करने से पूर्व अवश्य री-चेक कर लें क्योंकि लॉक करने के उपरांत उसमें बदलाव संभव नहीं कर सकेंगे।