JEE Advanced Paper 1 Analysis: कैसा रहा पेपर?
छात्रों और विशेषज्ञों के अनुसार पेपर 1 का मैथमैटिक्स सेक्शन सबसे ज्यादा लंबा और कठिन रहा। कई सवालों को हल करने में अधिक समय लगा। वहीं फिजिक्स सेक्शन में कॉन्सेप्ट की गहरी समझ की जरूरत महसूस हुई। कैमिस्ट्री सेक्शन को भी छात्रों ने आसान नहीं माना और इसे ट्रिकी तथा चुनौतीपूर्ण बताया।
Paper 2 Analysis: पेपर-2 का स्तर कैसा था?
पेपर 2 को भी छात्रों ने काफी कठिन और कॉन्सेप्ट आधारित बताया। इस पेपर में समय प्रबंधन बड़ी चुनौती रहा। खासकर मैथमैटिक्स सेक्शन को सबसे ज्यादा कठिन माना गया। कई प्रश्न ऐसे थे जिनमें एनालिटिकल सोच, सटीक गणना और बेहतर एक्यूरेसी की जरूरत पड़ी।
JEE Advanced 2026 Marking Scheme: जेईई एडवांस्ड की अंकन योजना क्या है?
पेपर 1
- पेपर 1 में अलग-अलग प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे। इंटीजर टाइप प्रश्नों में नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई थी। हालांकि एमसीक्यू, एससीक्यू और मैट्रिक्स मैच प्रकार के प्रश्नों में गलत उत्तर देने पर 1 अंक की कटौती की गई।
पेपर 2
पेपर 2 की मार्किंग स्कीम इस प्रकार रही:
- एकल सही उत्तर वाले 4 प्रश्न: सही उत्तर पर +3 अंक और गलत उत्तर पर -1 अंक
- बहु-सही उत्तर वाले 5 प्रश्न: सही उत्तर पर +4 अंक और गलत उत्तर पर -1 अंक
- पूर्णांक आधारित 5 प्रश्न: सही उत्तर पर +4 अंक और गलत उत्तर पर -1 अंक
- अनुच्छेद आधारित 4 प्रश्न: सही उत्तर पर +2 अंक, गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं
कब जारी होगा जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट?
आईआईटी रूड़की की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार जेईई एडवांस्ड 2026 का परिणाम 1 जून 2026 को घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर, ऑल इंडिया रैंक और अन्य विवरण देख सकेंगे।