रिस्पॉन्स शीट के साथ मिलान कर सकेंगे संभावित स्कोर
प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद छात्र अपनी रिस्पॉन्स शीट के साथ उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। इससे उम्मीदवारों को रिजल्ट आने से पहले अपने प्रदर्शन का आकलन करने में मदद मिलेगी।
आईआईटी रुड़की ने आंसर-की पीडीएफ लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
आपत्ति दर्ज कराने का मौका
प्रोविजनल आंसर-की पर छात्रों से मिली आपत्तियों की समीक्षा विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। यदि किसी उत्तर में बदलाव सही पाया जाता है, तो अंतिम आंसर-की में संशोधन किया जा सकता है। अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद ही परिणाम तैयार किया जाएगा।
देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों आईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली यह परीक्षा हर साल लाखों छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों की नजर अब फाइनल आंसर-की और रिजल्ट पर टिकी हुई है।