फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced 2025: आईआईटी कानपुर ने जारी किया जेईई एडवांस्ड का स्कोरकार्ड, यहां से चेक करें अपने अंक

Thu, 17 Jul 2025 12:57 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Advanced 2025 Scorecard OUT: आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ड 2025 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Advanced 2025 Scorecard: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), कानपुर ने आज, 17 जुलाई 2025 को जेईई एडवांस्ड 2025 का स्कोरकार्ड आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड jeeadv.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


स्कोरकार्ड एक्सेस करने के लिए छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज कर लॉगिन करना होगा। बता दें कि जेईई एडवांस्ड 2025 का परिणाम पहले ही 2 जून को जारी किया जा चुका है।

विज्ञापन

इस दिन हुई परीक्षा

जेईई एडवांस्ड 2025 की परीक्षा इस साल 18 मई 2025 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पेपर 1 सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में हुआ था। 

परीक्षा में शामिल दोनों पेपरों में उपस्थित होना अनिवार्य था। इस वर्ष परीक्षा में लगभग 1.87 लाख छात्रों ने भाग लिया था, जो कि एक बड़ी संख्या है। इस परीक्षा के आधार पर ही उम्मीदवारों को IIT जैसे टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश का मौका मिलता है।
विज्ञापन

कैंडिडेट ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

JEE Advanced 2025 का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए "Candidate Portal" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन पेज खुलेगा, जिसमें आपको मांगी सभी जानकारी भरनी होगी।
  • सभी विवरण भरने के बाद “Submit” या “Login” बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड को ध्यान से देखें और पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके प्रिंट ले लें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें