फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced 2025 Answer Key: जेईई एडवांस्ड पेपर 1 और 2 की उत्तर कुंजी हुई जारी, इस दिन तक उठा सकते हैं आपत्ति

Sun, 25 May 2025 12:09 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Advanced 2025 Answer Key Out: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर ने जेईई एडवांस्ड 2025 की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। पेपर 1 और पेपर 2 के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन
Answer Key - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Advanced 2025 Answer Key: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के पेपर 1 और पेपर 2 की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर 25 मई 2025 को जारी कर दी है। उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 18 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस वर्ष के प्रश्नपत्रों में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs), एक से अधिक सही उत्तर वाले प्रश्न (MSQs) और संख्यात्मक उत्तर वाले प्रश्न शामिल थे। पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में तीन खंड भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और सम्मिलित थे।

इस तारीख तक दर्ज करें आपत्ति

उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए, उम्मीदवारों को 27 मई, 2025 (संध्या 5 बजे तक) तक अपनी आपत्तियां ऑनलाइन पोर्टल पर प्रस्तुत करनी होंगी। आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या, जन्मतिथि और पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन करना होगा।

उत्तर कुंजी पर आपत्तियां ऐसे दर्ज करें

उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2025 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • "JEE Advanced 2025 उत्तर कुंजी चुनौती" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • उस प्रश्न का चयन करें, जिसके उत्तर पर आपत्ति दर्ज करनी है।
  • निर्धारित आपत्ति शुल्क का भुगतान करें और अंत में पुष्टि पृष्ठ (confirmation page) डाउनलोड करें एवं सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें