फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced 2025: आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आज से करें आवेदन, कल इतने बजे तक खुली रहेगी विंडो

Mon, 02 Jun 2025 11:14 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE AAT 2025 Registration: जेईई एडवांस्ड उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए आर्किटेक्बर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है, जो BArch में प्रवेश चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
JEE Advanced 2025 - फोटो : https://jeeadv.ac.in/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Advanced 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने आज आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड 2025 के परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। साथ ही, जिन उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है और जो बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (BArch) कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, उनके लिए आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर प्रोग्राम भारत के प्रमुख संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बीएचयू वाराणसी, आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी रुड़की में संचालित होता है। उम्मीदवारों को AAT आवेदन पत्र भरने के लिए कल शाम 5 बजे तक का समय दिया जाएगा। समय सीमा के बाद जमा किए गए पंजीकरण स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

जेईई एडवांस्ड हॉल टिकट और आईडी जरूरी

एएटी प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी माध्यम में ही उपलब्ध होगा, इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा। इसके अलावा, परीक्षा के लिए कोई अलग एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सत्यापन हेतु जेईई एडवांस्ड 2025 का एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी कार्ड साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। बिना इन दस्तावेजों के परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा।

देखें महत्वपूर्ण तिथियां

 
घटना तारीख / समय
एएटी 2025 आवेदन प्रारंभ 2 जून 2025, प्रातः 10 बजे से
पंजीकरण की अंतिम तिथि 3 जून 2025, शाम 5 बजे तक
प्रवेश पत्र (हॉल टिकट) AAT के लिए कोई अलग हॉल टिकट नहीं जारी होगा
एएटी परीक्षा तिथि 5 जून 2025
एएटी परीक्षा का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
परीक्षा केंद्र में प्रवेश समय सुबह 8 बजे
एएटी परिणाम तिथि 8 जून 2025, शाम 5 बजे

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • अब Candidate Portal में लॉगिन करें
  • JEE Advanced 2025 में प्रयुक्त Application Number, Date of Birth, और अन्य विवरण भरकर लॉगिन करें।
  • AAT 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
  • लॉगिन के बाद "AAT 2025 Registration" लिंक पर क्लिक करें।
  • प्रोग्राम और परीक्षा केंद्र का चयन करें
  • भरे गए विवरणों को ध्यानपूर्वक जांचें और फॉर्म को सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें