जेईई एडवांस परीक्षा 26 मई, 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs), बहुविकल्पीय प्रश्न (MSQs) और संख्यात्मक प्रश्न शामिल थे। पेपर 1 और पेपर 2 दोनों प्रश्नपत्रों में तीन अलग-अलग खंड होते हैं - भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित।
जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को आईआईटी में प्रवेश पाने के लिए ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी काउंसलिंग में भाग लेना होगा। काउंसलिंग शेड्यूल के मुताबिक, काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 10 जून से शुरू होगा।
जेईई एडवांस्ड फाइनल आंसर की 9 जून को जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों के आधार पर जारी की जाएगी। जेईई एडवांस्ड 2024 का परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।
JEE Advanced 2024: ऐसे उठाएं आपत्ति
- सबसे पहले उम्मीदवार जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- “जेईई एडवांस्ड 2024 उत्तर कुंजी – चुनौती” पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- उस प्रश्न का चयन करें जिसके उत्तर को चुनौती दी जानी है।
- आपत्ति शुल्क जमा करें और पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करें।