JEE Advanced 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT Madras) रविवार, 26 मई को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। होस्टिंग इंस्टीट्यूट ने हाल ही में परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। उम्मीदवार अपने हॉल टिकट आधिकारिक जेईई एडवांस्ड वेबसाइट - jeeadv.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अलावा, उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन उन सभी दिशा निर्देशों का भी पालन करना होगा जो संस्थान द्वारा जारी किए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे बताएं गए सभी दिशानिर्देशों का पालन जरूर करें।