JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस्ड की रिस्पॉन्स शीट्स जारी
जेईई एडवांस्ड 2022 उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल्स की जांच करने और आपत्तियां उठाने के लिए स्वतंत्र हैं। जेईई एडवांस्ड 2022 की फाइनल आंसर की 11 सितंबर, 2022 को सुबह 10 बजे जारी होगी। वहीं, जेईई एडवांस्ड 2022 का रिजल्ट भी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर शेड्यूल के अनुसार उसी तारीख और समय पर जारी किया जाएगा। इससे पहले आईआईटी, बॉम्बे ने शनिवार जेईई एडवांस्ड 2022 की रिस्पॉन्स शीट्स जारी की थी।
JEE Mains के शीर्ष 2,50,000 उम्मीदवार होते हैं शामिल
बता दें कि जेईई एडवांस्ड 2022 परीक्षा 28 अगस्त, 2022 को हुई थी। जेईई एडवांस्ड में शीर्ष 2,50,000 सफल उम्मीदवारों में शामिल थे। जेईई एडवांस्ड उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो देश में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों की सभी 23 शाखाओं में उपलब्ध बी.ई, बी.टेक और अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं। इस साल, IIT JEE परीक्षा IIT बॉम्बे द्वारा आयोजित की गई थी।