केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ आज जेईई एडवांस परीक्षा के तारीखों की घोषणा करेंगे। शिक्षा मंत्री जेईई एडवांस के तारीखों की घोषणा के साथ ही भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए योग्यता मानदंड की भी घोषणा करेंगे। इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री ने अपने सोशल मीडिया अपडेट के जरिए दी है। शिक्षा मंत्री ये दोनों अहम घोषणाएं 7 जनवरी शाम 6 बजे करेंगे।
इसे भी पढ़ें-गुजरात में 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए 11 जनवरी से खुलेंगे स्कूल, दिल्ली को लेकर आया ये बड़ा अपडेट
इससे पहले, शिक्षा मंत्री ने 4 जनवरी को भी आईआईटी में दाखिले के लिए योग्यता मानदंडों और जेईई एडवांस परीक्षा की तारीखों को 7 जनवरी को घोषित किये जाने की जानकारी दी थी। जेईई मेन 2021 परीक्षा की तारीखों की घोषणा 16 दिसंबर 2020 को हुई थी। बता दें कि जेईई मेन परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी ही जेईई एडवांस की परीक्षा देते हैं। जेईई एडवांस में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही आईआईटी संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है।
इसे भी पढ़ें-राष्ट्रीय कामधेनु आयोग 25 फरवरी को करेगा गौ विज्ञान प्रचार परीक्षा का आयोजन
इस साल जेईई मेन की परीक्षा फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में होगी। यह परीक्षा चार सत्रों में होगी। फरवरी सत्र की परीक्षा 23 से 26 फरवरी तक होगी। इसके बाद दूसरे सत्र की परीक्षा 15-18 मार्च तक होगी। तीसरे सत्र की परीक्षा 27-30 अप्रैल और चौथे सत्र की परीक्षा 24-28 मई तक होगी। जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं में होगी। इस वर्ष छात्रों को कुल 90 में से 75 प्रश्न ही हल करने होंगे। 15 वैकल्पिक प्रश्नों की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। फरवरी सत्र के लिए जेईई मेन 2021 एडमिट कार्ड फरवरी के पहले हफ्ते में ऑनलाइन मोड जारी होंगे। अभ्यर्थी जेईई मेन 2021 के लिए आवेदन फॉर्म 16 जनवरी तक भर सकते हैं।