फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT- JEE Advanced 2020: परीक्षा सिलेबस को लेकर आईआईटी दिल्ली ने दी ये जानकारी

Mon, 20 Jul 2020 10:40 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

IIT- JEE Advanced 2020: आईआईटी-जेईई एडवांस परीक्षा सिलेबस में कोई बदलाव नहीं होगा। आईआईटी दिल्ली ने इस बात की आधिकारिक जानकारी दी है। संस्थान ने सोशल मीडिया पर चल रहे पाठ्यक्रम बदलाव की खबरों का खंडन करते हुए साफ किया है कि जेईई एडवांस परीक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव की कोई योजना नहीं है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-जामिया मिलिया इस्लामिया का प्रदर्शन सबसे बढ़िया, एमएचआरडी ने बताए आंकड़े

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने देश भर के प्रौद्योगिकी संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली जेईई एडवांस प्रवेश परीक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव की अफवाहों का खंडन किया है।  संस्थान ने कल (20 जुलाई) को आधिकारिक जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि आईआईटी जेईई एडवांस परीक्षा के पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा।सिलेबस में बदलाव को लेकर ज्वाईंट एडमिशन बोर्ड (जेएबी) बैठक में भी पाठ्यक्रम में परिवर्तन को लेकर चर्चा करने की भी कोई योजना नहीं है। गौरतलब है कि इस साल जेईई एडवांस परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित की जानी है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
आईआईटी जेईई एडवांस प्रवेश परीक्षा पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही थी। ये खबरें उस वक्त से वायरल हो रही थी जब केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि सीबीएसई व  राज्यों के बोर्ड द्वारा बारहवीं के पाठ्यक्रम में कटौती किए जाने की वजह से जेएबी ने जेईई एडवांस 2020 के लिए योग्यता मानदंडों में छूट देने का फैसला किया है। बारहवीं में निर्धारित न्यूनतम प्राप्त अंकों की बजाय उत्तीर्ण उम्मीदवार दाखिले की प्रक्रिया में शामिल होने के योग्य होंगे। इसके बाद से इस प्रवेश परीक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव की खबरें वायरल हो रही थी, जिन पर अब विराम लग गया है।आईआईटी में दाखिले की प्रक्रिया के अंतर्गत छात्रों को बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में न्यूनतम 75 फीसदी अंक लाने अनिवार्य हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-IGNOU: 12वीं के बाद कर सकते हैं इन 22 कोर्सेस में से एक, दाखिले हुए शुरू


गौरतलब है कि इस साल कोरोना महामारी की वजह से पैदा हुई स्थिति के कारण जेईई एडवांस परीक्षा में देरी हो रही है। यह परीक्षा पहले 17 मई को आयोजित होनी थी लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें