फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced 2020: आज शाम पांच बजे तक है परीक्षा केंद्र के शहर को बदलने का मौका

Thu, 17 Sep 2020 11:50 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

IIT JEE Advanced 2020: जेईई एडवांस परीक्षा के लिए करेक्शन विंडो आज शाम पांच बजे तक खुली रहेगी। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपने पसंद के हिसाब से परीक्षा केंद्र के शहर का चुनाव नहीं किया है, वो हर हाल में 17 सितंबर शाम पांच बजे तक एग्जाम सेंटर सिटी का चुनाव कर लें, क्योंकि इसके बाद करेक्शन विंडो बंद हो जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, जेईई एडवांस 2020 परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने एवं परीक्षा केंद्र के शहर का चुनाव करने के लिए एक बार फिर से एप्लीकेशन करेक्शन विंडो को खोला गया था। जो लोग अभी परीक्षा केंद्र का शहर बदलना चाहते हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के जरिए अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-AFCAT 2020: वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि जेईई एडवांस परीक्षा देशभर के आईआईटी और टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित कराई जाती है। जेईई मेन क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी ही जेईई एडवांस परीक्षा में बैठते हैं। बता दें कि इस साल जेईई एडवांस की परीक्षा 27 सितंबर को होगी। यह परीक्षा सुबह और दोपहर को तीन-तीन घंटों की दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 14.30 बजे से शुरु होंगी। जेईई एडवांस 2020 परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। इस परीक्षा के परिणाम 5 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें