JCECEB BSc Nursing Admission 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएससी नर्सिंग (बेसिक और पोस्ट-बेसिक) प्रवेश परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार जेसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 2 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इसके अलावा उम्मीदवार 3 अगस्त 2026 तक आवेदन विवरण की जांच और आवश्यक सुधार भी कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
- बीएससी नर्सिंग (बेसिक) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी (PCB) और अंग्रेजी विषय होने चाहिए तथा कम से कम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए। NIOS से विज्ञान विषयों के साथ 12वीं पास करने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार का चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है।
- बीएससी नर्सिंग (पोस्ट-बेसिक) के लिए उम्मीदवार का 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना आवश्यक है। साथ ही उसके पास जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) का प्रमाणपत्र और राज्य नर्स पंजीकरण परिषद में Registered Nurse and Midwife (RNM) के रूप में पंजीकरण होना चाहिए। पुरुष नर्सों के लिए भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) से मान्यता प्राप्त विशेष नर्सिंग प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र भी मान्य होगा।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
- सामान्य (General), EWS, BC-I और BC-II श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 900 रुपये है।
- अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के उम्मीदवारों को 450 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
- यह शुल्क बीएससी नर्सिंग (बेसिक) और पोस्ट-बेसिक दोनों परीक्षाओं पर लागू है।
- शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से किया जा सकता है।
- एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा (Non-Refundable)।