फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JCECE 2024: बीटेक प्रवेश के लिए स्पेशल राउंड च्वाइस फिलिंग शुरू, कल तक चयनित करें प्राथमिकताएं

Tue, 10 Sep 2024 03:26 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JCECE 2024: जेसीईसीई की स्पेशल राउंड की च्वाइस फिलिंग शुरू हो गई है। इस काउंसलिंग में प्रतिभाग कर रहे अभ्यर्थियों के पास कल, 11 सितंबर तक अपनी प्राथमिकताएं तय करने का मौका है। 
विज्ञापन
काउंसलिंग प्रतीकात्मक - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JCECE 2024: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (JCECE) द्वारा बीटेक स्पेशल राउंड 2024 काउंसलिंग के पंजीकरण आज, 10 सितंबर को दोपहर 12 बजे बंद हो चुके हैं। पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों के पास अब कल 11 सितंबर शाम 4 बजे तक का समय है। अभ्यर्थी आज 3 बजे से कल शाम 4 बजे तक च्वाइस फिलिंग और अपनी प्राथमिकताओं का चयन कर सकते हैं। बता दें कि JCECE 2024 स्पेशल राउंड एडमिशन JEE मेन 2024 स्कोर के आधार पर होगा।
विज्ञापन


आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, JCECE 2024 मेरिट लिस्ट और सीट मैट्रिक्स दोपहर 3 बजे प्रकाशित की जा चुकी है। इसके बाद JCECE 2024 स्पेशल राउंड चॉइस-फिलिंग आज दोपहर 3 बजे से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 11 सितंबर, शाम 4 बजे तक अपनी प्राथमिकताएं प्रस्तुत कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "यदि उम्मीदवार काउंसलिंग के अंतिम दौर से पहले आवंटित सीट छोड़ देता है | खाली कर देता है, तो सुरक्षा जमा राशि वापस कर दी जाएगी। यदि उम्मीदवार काउंसलिंग के अंतिम दौर के बाद प्रवेश नहीं लेता है या प्रवेश के बाद जारी नहीं रखना चाहता है, तो सुरक्षा जमा राशि जब्त कर ली जाएगी। यदि उम्मीदवार काउंसलिंग के दौरान प्रवेश के लिए दो बार सिफारिश किए जाने के बावजूद प्रवेश लेने में विफल रहता है, तो बोर्ड सुरक्षा जमा राशि जब्त कर लेगा ।"
विज्ञापन


जमा किए जाने वाले दस्तावेज
काउंसलिंग प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे।
  • 1. कक्षा 12 की अंकतालिका, उत्तीर्णता प्रमाण पत्र
  • 2. कक्षा 10 की अंकतालिका, उत्तीर्णता प्रमाण पत्र
  • 3. झारखंड राज्य का स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र
  • 4. एक पासपोर्ट आकार का फोटो
  • 5. जेसीईसीई 2024 का प्रवेश पत्र
  • 6. जेसीईसीई 2024 स्कोरकार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें