फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू क्या है? 14 घंटे के लिए लोग हो जाएंगे घरों में बंद

Fri, 20 Mar 2020 10:46 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। - फोटो : PTI
कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित लोगों की संख्या अब अपने देश में भी बढ़ती जा रही है। ये वायरस चीन से निकलकर अब अपने देश की जनता को तो नुकसान पहुंचा ही रहा है, साथ ही यहां की अर्थव्यवस्था और बच्चों की शिक्षा में भी बाधा बन रहा है। आए दिन नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में एक ठोस कदम उठाना बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात देश को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने इस महामारी से बचने के लिए कुछ उपायों पर प्रकाश डाला। पीएम ने कहा कि 'ये संकट ऐसा है, जिसने विश्व भर में पूरी मानवजाति का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसलिए पीएम ने लोगों 'जनता कर्फ्यू' की अपनी की हा।
 
आखिर क्या है जनता कर्फ्यू? इसे लगाने का क्या है मकसद? इन सभी सवालों के जवाब आपको आगे की स्लाइड में मिल जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
नरेंद्र मोदी का संबोधन - फोटो : PTI
क्या है जनता कर्फ्यू-
पीएम मोदी ने कहा कि इस रविवार यानी 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक कोई व्यक्ति अपने घर से बाहर न निकले। इसका मतलब यह है कि देश के हर एक सदस्य को कर्फ्यू जैसे हालात पैदा करने है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने अपील की है कि हर व्यक्ति प्रतिदिन कम से कम 10 लोगों को फोन करके कोरोना वायरस से बचाव के उपायों को तो बताएगा ही साथ ही वे जनता-कर्फ्यू से भी लोगों को परिचित कराएगा।
विज्ञापन

3 of 4
नरेंद्र मोदी का संबोधन - फोटो : PTI
मिनट के लिए व्यक्त करना है आभार
 
मोदी ने देश के हर सदस्य से अपील की है कि रविवार को शाम के पांच बजे दरवाजे पर या अपने घरों की छतों पर जाकर पांच मिनट तक ताली या घंटा बजाएं। इस कार्यक्रम से उन लोगों का आभार व्यक्त किया जाएगा जो दिन-रात कोरोना वायरस के खिलाफ अपनी जान की परवाह न करते हुए लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके अलावा पीएम मोदी ने लोगों को सलाह दी कि वे अस्पतालों में रूटीन चेक-अप के लिए ने जाएं, जितना हो सके उतना बचें।
विज्ञापन

4 of 4
narendra modi - फोटो : Twitter
जनता कर्फ्यू का क्या मकसद

प्रधानमंत्री ने बताया कि आखिर ये कर्फ्यू क्यों हमारे लिए जरूरी है। पीएम ने इस विषय पर मकसद समझाते हुए कहा कि ये 'जनता कर्फ्यू' की सफलता और होने वाले अनुभव, हमें आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार करेंगे। मोदी ने राज्यों की सरकारों  से भी आग्रह किया है वे इस जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में सहयोग दें।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें