Jammu University UG Semester results: जम्मू विश्वविद्यालय ने पर बीए, बीएससी होम साइंस, बी.कॉम, बीबीए, बीसीए, बी.कॉम (एच) के तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा के नतीजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिए हैं। बता दें कि उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं वे मेरिट सूची में देख सकते हैं। ये सूची वेबसाइट पर अपलोड की गई है। ध्यान दें कि जम्मू यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट www.coeju.com है। पांचवें सेमेस्टर के छात्र 1 से 9 जून तक पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन शुल्क मुख्य परिणाम घोषित होने की तारीख से 10 दिनों के लिए 810 रुपये प्रति उत्तर निर्धारित किया गया है। इसके बाद उम्मीदवार को लेट फीस के साथ शुल्क जमा करना होगा।
पुनः मूल्यांकन के लिए आवेदन कैसे करें
चरण - 1 सबसे पहले जम्मू यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट www.coeju.com पर जाएं।
चरण - 2 उसके बाद होमपेज पर 5वें सेमेस्टर पुनर्मूल्यांकन पर क्लिक करें।
चरण - 3 अब मांगी गई जानकारी जैसे- अपना रोल नंबर दर्ज करें।
चरण - 4 उस विषय का चयन करें जिसमें उम्मीदवार पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं।
चरण - 5 उम्मीदवार केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा करेंगे।
चरण - 6 उम्मीदवारों को पुनर्मूल्यांकन फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
चरण - 7 उम्मीदवारों को ऑनलाइन भुगतान के लिए रसीद का प्रिंट लेना होगा और भविष्य के लिए रखना होगा।