फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान नहीं हो पा रहा है कोर्स पूरा, अब रेडियो क्लासेस करेंगी मदद

Sun, 14 Jun 2020 08:08 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

मोबाइल इंटरनेट सेवाओं में परेशानी और कुछ घरों में स्मार्टफोन न होने के कारण जम्मू और कश्मीर शिक्षा विभाग ने एक बड़ी पहल की। बता दें कि रेडियो कक्षाएं शुरू करने की पहल ने डोडा जिले में छात्रों को कोरोनोवायरस लॉकडाउन के बावजूद अपना पाठ्यक्रम पूरा करने में मदद की है।

विज्ञापन


ऑल इंडिया रेडियो का स्थानीय स्टेशन - AIR भाद्रवाह, जो लगभग पूरे डोडा जिले को कवर करता है, 29 मई से लगातार 101 MHz पर प्रतिदिन डेढ़ घंटे की क्लासेस प्रसारित कर रहा है। ऐसे छात्र और अभिभावक जो कम आय वाले हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में रहकर निजी ट्यूशन नहीं लगवा सकते, वे मार्च में लॉकडाउन के कारण स्कूलों को लंबे समय तक बंद हो जाने के फैसले से बहुत चिंतित थे।

छात्रों के लिए अधिकारियों ने 27 मार्च से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की थीं और जिले के सभी स्कूलों को इसके साथ जोड़ा गया था। हालांकि, शिक्षा विभाग ने जब आंकड़े निकाले तो पता चला कि जिले में केवल 55 प्रतिशत छात्रों के पास ही इंटरनेट और स्मार्टफोन सेवा मौजूद है। यानी 63,406 में से केवल 37,837 छात्र ही इन कक्षाओं से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन


इसके लिए प्रसार भारती से अनुरोध किया कि वे एआईआर भद्रवाह पर टाइम स्लॉट प्रदान करें। अनुमति मिलने पर 9वीं से 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए 29 मई से दैनिक आभासी रेडियो कक्षाएं शुरू की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें