फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में पहली बार जामिया देगा बीएससी एरोनॉटिक्स में डिग्री, पवनहंस देगा एयरक्रॉफ्ट की ट्रेनिंग

Mon, 25 Jun 2018 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया
विज्ञापन
देश में पहली बार जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों को बीएससी एरोनॉटिक्स की डिग्री की पढ़ायी का मौका मिल रहा है। विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रों की बीएससी एरोनॉटिक्स की पढ़ायी तो पवन हंस कंपनी एयरक्रॉफ्ट की ट्रेनिंग देगी। खास बात यह है कि इस डिग्री प्रोग्राम की पढ़ायी करने वाले छात्र डीजीसीए (डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एवीएशन) की परीक्षा में भी भाग ले सकेंगे।  
विज्ञापन


कुलपति प्रो. तलत अहमद के मुताबिक, विश्वविद्यालय की वेबसाइट से छात्रों को बीएससी एरोनॉटिक्स डिग्री प्रोग्राम का आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। छात्र 14 जुलाई तक सात सौ रुपये ऑनलाइन दाखिला आवेदन पत्र फीस के साथ आवेदन पत्र भेज सकते हैं। हालांकि दाखिला सीट 29 जुलाई को आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर मिलेगी। दाखिला आवेदन पत्र भरने के लिए 12वीं कक्षा में फिजिक्स, कैमिस्ट्री व मैथ्स के साथ 55 फीसदी अंक होने अनिवार्य हैं। विश्वविद्यालय डिग्री तो पवनहंस एयरक्रॉफ्ट कंपनी ट्रेनिंग के आधार पर एरोनॉटिक्स का सर्टिफिकेट भी मुहैया करवाएगी।  

जामिया प्रबंधन के मुताबिक, यह सेल्फ फाइनेंस कोर्स है, जिसका सारा खर्चा विश्वविद्यालय उठाएगा। इस कोर्स के लिए यूजीसी की ओर से किसी प्रकार की ग्रांट नहीं मिलेगी। एक साल (दो सेमेस्टर)की फीस 1.30 लाख रुपये होगी, जिसमें दाखिला फीस से लेकर अन्य सभी खर्चे शामिल हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

एयरक्रॉफ्ट मेटिनेंस इंजीनियर में नौकरी का मौका  

जामिया मिल्लिया इस्लामिया
जामिया प्रबंधन के मुताबिक, बीएससी एरोनॉटिक्स डिग्री के बाद छात्र एयरक्रॉफ्ट मेटिनेंस इंजीनियर के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते हैं। क्योंकि छात्रों को पढ़ायी के दौरान मैकेनिकल और एवोनॉक्सि विषय के बारे में विस्तार से पढ़ाया जाता है। इस डिग्री के आधार पर छात्र डीजीसीए परीक्षा भी दे सकते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें