फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया में छात्र संघ चुनाव पर घमासान: छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों पर लगाए मारपीट के आरोप; प्रशासन ने क्या कहा?

Sun, 18 Oct 2026 03:26 PM IST
शिवम तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे छात्रों को शनिवार सुबह हटा दिया गया। इसके बाद परिसर के बाहर हंगामा हुआ और छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट के आरोप लगाए। प्रशासन ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। विश्वविद्यालय ने मोहम्मद जासिम को छह महीने और एबिन को एक साल के लिए निष्कासित कर दिया है। परिसर में सुरक्षा बढ़ाई गई है।
 
विज्ञापन
Jamia Millia Islamia - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे हटाया गया। इस कार्रवाई के बाद कैंपस के बाहर दिनभर हंगामा हुआ। छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है, जबकि प्रशासन ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। इस घटनाक्रम के बाद कैंपस में तनाव बढ़ गया और पुलिस तथा अर्द्धसैनिक बल तैनात किए गए। विवि प्रशासन ने दो छात्रों को निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन


पांच छात्र सोमवार शाम से गुलिस्तां गालिब लॉन के गेट नंबर सात के पास भूख हड़ताल पर बैठे थे। इनमें मोहम्मद जासिम और एबिन की तबीयत अधिक खराब हो गई थी। छात्रों का आरोप है कि शनिवार सुबह करीब 100 सुरक्षाकर्मी, जिनमें कुछ बिना वर्दी और मास्क लगाए थे, मस्जिद वाले गेट से दाखिल हुए। उन्होंने भूख हड़ताल स्थल की लाइट बंद कर दी और छात्रों को घसीटकर गेट नंबर सात तक बाहर निकाला। छात्रों को पुलिस के साथ एंबुलेंस में अस्पताल भेजा गया। छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों पर बर्बरता, बाल खींचने और पेट पर मारने का आरोप लगाया, जिससे कुछ छात्रों को मामूली चोटें आईं।

इन पर हुई कार्रवाई

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए दो छात्रों को निष्कासित कर दिया है। मोहम्मद जासिम को छह महीने के लिए निष्कासित किया गया है। उन पर 12 अक्तूबर को अनाधिकृत तौर पर कैंपस में घुसने, सुरक्षाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने, गाली-गलौज करने, अनुशासन तोड़ने सहित कई आरोप हैं। बीए एलएलबी (ऑनर्स) के छात्र एबिन को एक साल के लिए निष्कासित किया है।

प्रशासन ने आरोपों को बताया बेबुनियाद : जामिया के एक अधिकारी ने छात्रों के सभी आरोपों को बेबुनियाद और गलत बताया। कहा कि छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों को गाली दी और उनके कपड़े फाड़ दिए, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने आत्मरक्षा में बचाव किया।

छात्र संघ चुनाव पर रोक और वैकल्पिक व्यवस्था

अधिकारी ने बताया कि जामिया में वर्ष 2005-06 से छात्र संघ चुनाव पर रोक लगी हुई है। छात्र संघ के कारण कैंपस में काफी तनाव और मारपीट की घटनाएं होती थीं। छात्र संघ चुनाव के संबंध में कोर्ट के निर्देश हैं, इसके चलते चुनाव नहीं होते। वर्ष 2022 में छात्र संघ चुनाव के आयोजन को लेकर दाखिल याचिका को कोर्ट ने निरस्त कर दिया था। जामिया प्रशासन ने छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। जामिया के सभी विभागों और 28 केंद्रों में सब्जेक्ट एसोसिएशन बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें