फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया मिलिया की प्रवेश परीक्षाओं की तारीख का एलान, 10 अक्तूबर से होगी शुरुआत

Sun, 27 Sep 2020 07:27 PM IST
गौरव पाण्डेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने रविवार को विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षाओं की तिथि का एलान कर दिया। संस्थान ने बताया कि 126 स्नातक, परास्नातक और डिप्लोमा प्रोग्राम्स के लिए 10 अक्तूबर से प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन शुरू होगा। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने कहा कि सामान्य परिस्थितियों में करीब 12 हजार परीक्षार्थियों को प्रवेश परीक्षाओं में समायोजित किया जा सकता था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण परीक्षा में इस बार एक बार में चार हजार से अधिक परीक्षार्थियों को बैठने की अनुमति नहीं होगी।


नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए व दिल्ली में और केंद्र बनाने के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन से वार्ता हो रही है। विवि ने कहा कि दिल्ली में केंद्रों की अंतिम संख्या एक-दो दिन में तय हो जाएगी जबकि दिल्ली से बाहर के केंद्रों का विवरण पुस्तिका में उल्लेख है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की फैसले लेने वाली सबसे बड़ी इकाई आधिकारिक परिषद (ईसी) ने 24 सितंबर हो हुई एक बैठक में डेटशीट को अनुमति दी थी। परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की तिथि से सात दिन पहले स्टूडेंट पोर्टल www.jmicoe.in पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें