फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला: 24 नवंबर तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं, दिसंबर की सेमेस्टर परीक्षा भी ऑनलाइन

Wed, 28 Oct 2026 08:35 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

जामिया मिलिया इस्लामिया ने कैंपस के मौजूदा हालात को देखते हुए ऑनलाइन कक्षाएं 24 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी हैं। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 25 से 30 नवंबर और थ्योरी के सेमेस्टर एग्जाम 1 से 24 दिसंबर तक ऑनलाइन होंगे।
 
विज्ञापन
जामिया मिलिया इस्लामिया - फोटो : JMI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) ने ऑनलाइन कक्षाओं और सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर नया आदेश जारी किया है। 28 अक्तूबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश के मुताबिक, विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर (Odd Semester) की ऑनलाइन पढ़ाई अब 24 नवंबर तक जारी रहेगी। पहले जारी नोटिस और आदेशों में कक्षाएं 8 नवंबर तक ऑनलाइन चलाने की बात कही गई थी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, कैंपस के हालात शैक्षणिक गतिविधियों के अनुकूल नहीं हैं। छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डीन, विभागाध्यक्षों, निदेशकों और अधिकारियों की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।

नवंबर-दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं

जामिया के नए आदेश में प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी किया गया है। सभी परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी।

  • ऑनलाइन कक्षाएं: 24 नवंबर 2026 तक
  • विषम सेमेस्टर की ऑनलाइन पढ़ाई समाप्त: 24 नवंबर 2026
  • प्रैक्टिकल, फील्ड वर्क, प्रोजेक्ट वाइवा और माइनर प्रोजेक्ट वाइवा: 25 से 30 नवंबर 2026
  • थ्योरी पेपर के एंड सेमेस्टर एग्जाम: 1 से 24 दिसंबर 2026


विज्ञापन

 

25 दिसंबर से शुरू होगा विंटर वेकेशन

विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विंटर वेकेशन 25 दिसंबर 2026 से 12 जनवरी 2027 तक रहेगा। इसके बाद ईवन सेमेस्टर की कक्षाएं 13 जनवरी 2027 से शुरू होंगी।

विभागों को आदेश का पालन करने के निर्देश

कार्यालय आदेश में सभी डीन, विभागाध्यक्षों और निदेशकों को नए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। उन्हें ऑनलाइन कक्षाओं और परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए जरूरी कदम उठाने के साथ छात्रों की उपस्थिति और अन्य रिकॉर्ड नियमित रूप से बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें