फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jamia 12th Result 2025: जामिया कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित, 92.37% बच्चे सफल; विज्ञान में सर्वाधिक पास प्रतिशत

Thu, 15 May 2025 08:11 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Jamia Class 12 Result 2025: जामिया मिलिया इस्लामिया के 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। कुल 92.37% छात्र उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष विज्ञान संकाय का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। आप नीचे टॉपर्स की लिस्ट और रिजल्ट लिंक देख सकते है।
विज्ञापन
जामिया मिलिया इस्लामिया - फोटो : JMI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jamia Class 12 Result 2025 OUT: जामिया मिल्लिया इस्लामिया द्वारा संचालित स्कूलों की कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम बुधवार (14 मई) को घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा का परिणाम बुधवार दोपहर को जामिया के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ और कुलसचिव प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी ने जारी किया। इस बार कुल 92.37% छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। छात्र अपना रिजल्ट जामिया की आधिकारिक वेबसाइट http://jmiregular.ucanapply.com पर जाकर देख सकते हैं।

905 छात्रों ने दी थी परीक्षा

इस परीक्षा में कुल 905 छात्रों ने भाग लिया था, जिसमें विज्ञान संकाय का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। विज्ञान में 94.75%, कला संकाय में 90.87% और वाणिज्य में 88.58% छात्र सफल हुए। 905 छात्रों में कला संकाय के 263 छात्र (92 लड़के, 171 लड़कियां), वाणिज्य के 184 (लड़के 104, लड़कियां 80) और विज्ञान संकाय के 458 छात्रों ने (197 लड़के और 261 लड़कियों) ने परीक्षा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पल्लवी गुरिया ने हासिल किए 97.4 फीसदी अंक

कला संकाय में पल्लवी गुरिया ने 97.4 फीसदी अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। वहीं, सैमन जेहरा जैदी ने 97 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और शाहिद रिदाद हसन 96.8 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान हासिल किया है। वाणिज्य संकाय में फरहान रशीक ने 95.8 फीसदी अंक प्राप्त कर पहला, 95.6 अंक के साथ मरियम ने दूसरा और मारिया कमाल ने 95.2 फीसदी अंकों के साथ तीसरा  स्थान हासिल किया है। इसके अलावा विज्ञान संकाय में मो. यासिर और सनाउल्लाह 97.2 फीसदी अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रहे। आलिया बी ने 96.8 फीसदी अंक के साथ दूसरा और अनीस कौसर को 96.4 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान मिला।

संकाय स्थान छात्र का नाम प्राप्त अंक (%)
कला पहला पल्लवी गुरिया 97.4%
कला दूसरा सैमन जेहरा जैदी 97.0%
कला तीसरा शाहिद रिदाद हसन 96.8%
वाणिज्य पहला फरहान रशीक 95.8%
वाणिज्य दूसरा मरियम 95.6%
वाणिज्य तीसरा मारिया कमाल 95.2%
विज्ञान पहला मो. यासिर और सनाउल्लाह 97.2%
विज्ञान दूसरा आलिया बी 96.8%
विज्ञान तीसरा अनीस कौसर 96.4%

विश्वविद्यालय प्रशासन की प्रतिक्रिया

जामिया के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ ने कहा कि सभी छात्रों और उनके अभिभावकों की कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन स्पष्ट है। यह जानकर खुशी हुई कि एक छात्रा ने कला स्ट्रीम में टॉप किया है।

वाणिज्य स्ट्रीम में दूसरा और तीसरा स्थान भी लड़कियों को मिला। इसी तरह विज्ञान स्ट्रीम में दूसरी टॉपर भी एक लड़की रही। जामिया के कुलचसिव प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी ने कहा कि इस वर्ष अच्छे परिणाम का श्रेय जामिया स्कूलों के शिक्षकों द्वारा किए लगातार प्रयासों को जाता है।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि  इन परिणामों की समय पर घोषणा हमारे कर्मचारियों के समर्पण, दक्षता और टीम वर्क का प्रमाण है। हम पारदर्शिता और सभी परीक्षा संबंधी प्रक्रियाओं में उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें