फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JAC Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजों का इंतजार, जानें पिछली बार कब जारी हुआ था रिजल्ट

Fri, 23 May 2025 03:48 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JAC Jharkhand Board Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने अभी तक कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। ऐसे में आइए जानते पिछली बार कब नतीजे जारी किए गए।
विज्ञापन
JAC Jharkhand Board Result - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JAC Jharkhand Board Result: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों का छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। पिछली बार बोर्ड ने दोनों ही कक्षाओं के नतीजे अप्रैल में जारी कर दिए थे। रिजल्ट की घोषणा होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर देख सकेंगे।

विज्ञापन


इस साल झारखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजित की गईं। सभी विषयों की परीक्षाएं एक ही पाली में, दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक संपन्न हुईं। 

पिछली बार जारी हुआ रिजल्ट?

पिछले साल झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल 2024 को घोषित किया था, जबकि कक्षा 12वीं के नतीजे 30 अप्रैल 2024 को जारी किए गए थे। इस बार झारखंड बोर्ड ने पिछले साल की तुलना में रिजल्ट जारी करने में देरी की है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड परिणाम मई महीने में ही घोषित किए जाएंगे। फिलहाल, रिजल्ट की आधिकारिक तारीख को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।

पास होने के लिए आवश्यक अंक

जेएसी कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे, जो छात्र न्यूनतम आवश्यक अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं, उनके पास पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने या पूरक परीक्षा में बैठने का विकल्प होगा, जिसका विवरण बाद में घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन

ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से झारखंड बोर्ड का 10वीं या 12वीं का परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिए गए "Class 10 Result 2025" या "Class 12 Result 2025" लिंक पर क्लिक करें (जो भी आपके लिए लागू हो)।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका परिणाम दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं या भविष्य के लिए प्रिंट करके रख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें