फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JAC Madarsa Board: जैक मदरसा बोर्ड वस्तानिया-फोकानिया सहित कई परीक्षाओं के नतीजे घोषित, ऐसे फटाफट करें चेक

Sat, 13 Sep 2025 02:14 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JAC Madarsa Board Result OUT: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मदरसा बोर्ड की वस्तानिया, फोकानिया और अन्य परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JAC Madarsa Board Result: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मध्यमा, वस्तानिया, फोकानिया और मौलवी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी अपना परिणाम www.jacresults.com पर जाकर रोल कोड और रोल नंबर डालकर देख सकते हैं।  

इस दिन हुई परीक्षा

1 जुलाई से 8 जुलाई तक झारखंड में मध्यमा, वस्तानिया, फोकानिया और मौलवी की परीक्षाएं आयोजित की गईं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गईं, जिसमें प्रथम पाली सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली। 

मदरसा परीक्षा की प्रायोगिक परीक्षा 9 जुलाई 2025 से 17 जुलाई 2025 तक संबंधित मदरसों द्वारा आयोजित की गई। उत्तरपुस्तिकाएं 5 जुलाई 2025 को शाम 4:30 बजे तक परिषद् कार्यालय से प्राप्त कर ली गई थीं। प्रायोगिक परीक्षा की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं संबंधित मदरसों द्वारा की गईं।

विज्ञापन


सभी मदरसा प्रधानों ने 21 जुलाई 2025 को शाम 4:30 बजे तक रांची, दुमका और पलामू में परिषद् कार्यालय से प्रायोगिक परीक्षा का प्राप्तांक सुनिश्चित किया।

ऐसे देखें परिणाम

  • अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउजर खोलें।
  • अब होम पेज पर वेबसाइट पर jacresults.com जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध ‘Result’ या ‘Examination Results’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी परीक्षा का चयन करें।
  • अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
  • Submit/View Result बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर दिख जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें