फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JAC: सात-आठ मार्च को होगी झारखंड बोर्ड 10वीं की हिंदी-विज्ञान की परीक्षा; जेएसी ने की संशोधित तिथियों की घोषणा

Sat, 01 Mar 2025 11:24 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JAC: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 10वीं की हिंदी और विज्ञान के पेपर की परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी हैं। ये परीक्षा 7 और 8 मार्च को आयोजित की जाएंगी।
 
विज्ञापन
JAC Board Class 10th Exam - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JAC: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने घोषणा की है कि कक्षा 10वीं की हिंदी और विज्ञान की स्थगित परीक्षा का आयोजन 7 और 8 मार्च 2025 को किया जाएगा। यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी द्वारा साझा की गई है।

विज्ञापन

7 मार्च को होगी हिंदी की परीक्षा

अधिकारी ने बताया कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 20 फरवरी को सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने के बाद दोनों विषयों की परीक्षा रद्द कर दी थी। जेएसी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, हिंदी की परीक्षा 7 मार्च को और विज्ञान की परीक्षा 8 मार्च को होगी।
विज्ञापन

पेपर लीक मामले में 10 लोग गिरफ्तार

झारखंड पुलिस ने हाल ही में कथित पेपर लीक के सिलसिले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। झारखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच 11 फरवरी को कक्षा 10 (मैट्रिक) और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुईं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 2,086 केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए 7.84 लाख से अधिक छात्रों ने नामांकन कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें