फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

jac Jharkhand Board 2020: 10वीं-12वीं परिणामों का है इंतजार, मूल्यांकन प्रक्रिया हुई पूरी

Sun, 21 Jun 2020 11:48 AM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
exams - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
JAC Jharkhand Board 2020: झारखंड शैक्षणिक परिषद (जेएसी) कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा के परिणाम अगले महीने जारी करेगा। बता दें कि कक्षा 10वीं परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है और कक्षा 12वीं की परीक्षा जुलाई के पहले सप्ताह में समाप्त हो जाएंगी। 
विज्ञापन


JAC के अध्यक्ष, अरविंद प्रताप सिंह ने एक माडियी हाउस को बताया था कि जैसे ही कक्षा 10वीं की परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होगी, बोर्ड जुलाई के पहले सप्ताह में परिणाम घोषित करेगा। जबकि कक्षा 12वीं का परिणाम जुलाई अंत में घोषित किया जाएगा।

बता दें कि इस साल बोर्ड परीक्षा में लगभग 6.21 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थीं। परिणाम मई के पहले सप्ताह तक घोषित होने की उम्मीद थी। लेकिन देश भर में महामारी के कारण देरी हुई ।
विज्ञापन


एक बार घोषित होने के बाद छात्र jac.nic.in , jacresults.com , jac.jharkhand.gov.in और jharresults.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं । 2019 में राज्य में 70.77 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। लड़कों ने 2019 में कक्षा 10वीं की परीक्षा में लड़कियों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था।

झारखंड बोर्ड कंपार्टमेंटल परीक्षा 2020 ज्यादातर जून-जुलाई में आयोजित की जाती है, लेकिन इस बार महामारी के कारण तिथि अगस्त तक भी बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें