परिषद द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 7 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में पेन और पेपर के माध्यम से होंगी। कंपार्टमेंट परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है जो वार्षिक बोर्ड परीक्षा में एक या अधिक विषयों में सफल नहीं हो पाए थे। इन परीक्षाओं के माध्यम से छात्रों को अपना परिणाम सुधारने और बिना एक शैक्षणिक वर्ष गंवाए आगे की पढ़ाई जारी रखने का अवसर मिलता है।
देखें परीक्षा गाइडलाइंस
- परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें।
- एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
- अपने साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, स्कूल आईडी आदि) रखें।
- परीक्षा ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में होगी।
- उत्तर लिखने के लिए नीले या काले बॉल पेन का ही उपयोग करें।
- मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान परीक्षा कक्ष में ले जाना प्रतिबंधित है।
- परीक्षा शुरू होने के बाद देर से आने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जा सकता।
- परीक्षा समाप्त होने से पहले परीक्षा कक्ष न छोड़ें और निरीक्षक के निर्देशों का पालन करें।
- किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कार्रवाई की जा सकती है।
- परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर दर्ज नाम, रोल नंबर, विषय और परीक्षा केंद्र की जानकारी अच्छी तरह जांच लें।