छात्रों को एडमिट कार्ड स्कूल से ही मिलेगा
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद स्कूल प्रशासन को हर प्रवेश पत्र पर स्कूल की मुहर (Seal) और प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर करना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही एडमिट कार्ड छात्रों को वितरित किए जाएंगे। बिना मुहर और हस्ताक्षर वाला एडमिट कार्ड मान्य नहीं माना जाएगा।
परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि बिना एडमिट कार्ड किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान पहचान सत्यापन और सख्त निगरानी की जाएगी। एडमिट कार्ड में निम्न जानकारियां दर्ज होंगी:
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- जन्मतिथि
- परीक्षा की तारीखें
- विषयवार परीक्षा कार्यक्रम
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।
एडमिट कार्ड में गलती हो तो तुरंत करें शिकायत
अगर किसी छात्र के एडमिट कार्ड में नाम, जन्मतिथि, विषय, रोल नंबर या परीक्षा केंद्र से संबंधित कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उसे तुरंत अपने स्कूल प्रशासन को सूचित करना चाहिए। स्कूल स्तर से ही झारखंड बोर्ड को जानकारी भेजकर सुधार कराया जाएगा। परीक्षा के दिन किसी भी तरह की गलती परेशानी का कारण बन सकती है।
एडमिट कार्ड ऐसे होगा डाउनलोड
स्कूल प्रशासन नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकता है-
- झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- Secondary Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- स्कूल यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।