फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JAC Board Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, इतने बजे से कर सकेंगे चेक

Mon, 26 May 2025 05:00 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Jharkhand Board 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड (JAC) कक्षा 10वीं का रिजल्ट 27 मई 2025 को दोपहर 12:20 बजे शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन द्वारा जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन
झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jharkhand Board 10th Result 2025: झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) कक्षा 10वीं के लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। राज्य सरकार ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि झारखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 का प्रकाशन कल, 27 मई 2025 (सोमवार) को दोपहर 12:20 बजे किया जाएगा।
विज्ञापन


रिजल्ट की घोषणा राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन द्वारा की जाएगी। यह कार्यक्रम झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) द्वारा तय समयानुसार आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक किया गया था। पिछले वर्ष कक्षा 10वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था। 2024 में झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 90.39 फीसदी रहा था। झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को सभी विषयों में अलग-अगल न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।

JAC Board Result 2025: ऐसे करें 10वीं का रिजल्ट चेक

झारखंड बोर्ड (JAC) कक्षा 10वीं का रिजल्ट 27 मई 2025 को जारी करेगा। छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:
  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
  • होमपेज पर “JAC 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा, जिसमें अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  • रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और प्रिंट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें