फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JAC Board Result 2020: 10वीं-12वीं की मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू, जानें कब आएंगे परिणाम

Fri, 29 May 2020 09:07 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जेएससी ने 28 मई से राज्य में कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। लॉकडाउन के कारण लगभग एक महीने इंतजार करने बाद के बाद बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू की है। JAC बोर्ड रिजल्ट 2020 के परिणाम आधिकारिक साइट पर जुलाई के पहले सप्ताह में निकलने की उम्मीद है। ध्यान दें कि झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट  jac.jharkhand.gov.in है। 

विज्ञापन

बता दें कि पहले दिन 10,000 मूल्यांकनकर्ताओं में से लगभग 60 फीसदी ने राज्य भर के 67 केंद्रों में मूल्यांकन किया। बोर्ड के अधिकारियों को उम्मीद है कि मूल्यांकन के दूसरे दिन संख्या बढ़ेगी। एक मीडिया हाउस से बात करते हुए जेएससी सचिव एमके सिंह ने कहा, "हालांकि प्रत्येक जिले से मूल्यांकनकर्ताओं की रिपोर्ट का इंतजार है। लेकिन पहला दिन संतोषजनक है। 

सिंह ने आगे कहा कि बोर्ड ने महामारी को रोकने के लिए कई उपाय किए हैं,, जिनमें उचित स्वच्छता प्रोटोकॉल का पालन करना शामिल है। बोर्ड अधिकारियों द्वारा मास्क, सैनिटाइज़र, दस्ताने आदि का उचित उपयोग किया गया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो हम जुलाई के पहले सप्ताह में परिणाम छात्रों के लिए जारी कर देंगे। बता दें कि इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा में लगभग 3.8 लाख छात्र उपस्थित हुए हैं और राज्य में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए 2.8 लाख छात्र उपस्थित हुए हैं। यानि कुल मिलाकर इस साल 6 लाख से ज्यादा उम्मीदवार अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने परिणामों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और जांच करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें